उप स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में सास-बहू सम्मेलन का हुआ आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

उप स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में सास-बहू सम्मेलन का हुआ आयोजन

gidhaur.com(गिद्धौर/रतनपुर) :- गुरूवार को गिद्धौर प्रखंड  अंतर्गत रतनपुर पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर परिसर में  सास बहू सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन में मातृत्व शिशु स्वास्थ्य को लेकर सास बहू के रिश्तों को मजबूत करने का जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसमें रतनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र के ए.एन.म. निर्मला कुमारी ने वहां पर मौजूद आशा कार्यकर्ता गर्भवती माता एवं उनके सास तथा किशोर-किशोरियों को सलाह दी।
*इन बातों का रखा प्रस्ताव* :-
  •  सास को बच्चों के बीच अंतर रखना
  • - गर्भनिरोधक उपयोग करना
  •  बंध्याकरण दो बच्चों के बीच का अंतराल
  • बेटा बेटी में भेद को मिटाना
  • नियमित  टीकाकरण कराना
  • आसपास के स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना

आयोजित उक्त मौके पर ए.एन.एम. निर्मला कुमारी, आशा कार्यकर्ता - नूतन देवी, सुलोचना देवी, आशा देवी, सुषमा देवी, समेत रतनपुर पंचायत के दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।
Edited by- Abhishek Kumar Jha
रतनपुर 15/02/2018, गुरूवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -