छपरा : छात्रसंघ चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक नियुक्त, 19 को होंगे चुनाव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

छपरा : छात्रसंघ चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक नियुक्त, 19 को होंगे चुनाव

Gidhaur.com (छपरा) : छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 19 फरवरी को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी विभाग एवं छपरा, सिवान एवं गोपालगंज के 22 अंगीभूत कॉलेजों के लिए अ‌र्ब्जवर नियुक्त किया है।

इस संबंध में जेपीयू के प्रतिकूलपति सह चीफ इलेक्शन आफिसर प्रो. अशोक कुमार झा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव में 19 फरवरी को होने वाले चुनाव एवं 20 फरवरी को होने वाले मतगणना को लेकर दो -दो अब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

प्रतिकुलपति ने कहा कि 19 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे मतदान होगा। वहीं 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से मतगणना होगा। इस संबंध में प्रतिकुलपति ने सभी कॉलेज के प्राचार्य सह चुनाव अधिकारी को पत्र भेजा है।

अनूप नारायण
छपरा     |     15/02/2018, गुरुवार

Post Top Ad -