सोनो : जूनियर स्पोर्ट समिट 2018 के द्वारा तरंग का आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 7 फ़रवरी 2018

सोनो : जूनियर स्पोर्ट समिट 2018 के द्वारा तरंग का आयोजन

gidhaur.com(सोनो) :- प्रखंड संसाधन केंद्र सोनो स्थित आदर्श मध्य विद्यालय सोनो के प्रांगण में बुधवार को बिहार सब-जुनियर स्पोर्ट  समिट 2018 के द्वारा तरंग का आयोजन शिक्षा पदाधिकारी रामाशंकर साव सोनो की उपस्थिति में संपन्न हुआ। तरंग प्रतियोगिता में 100 तथा 400 मीटर लंबी दौड़ , 100 × 04 मीटर रीले दौड़ , लम्बी कूद , ऊंची कूद , कबड्डी , बालीवाल , पेंटिंग प्रतियोगिता , क्विज प्रतियोगिता , सुगम संगीत तथा कविता लेखन आदि शामिल थे। जिसमें प्राथमिक आदर्श मध्य विद्यालय सोनो , उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनो , प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कालोनी आदि विद्यालयों के सेंकड़ों छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इस खेल में कन्या मध्य विद्यालय की छात्रा अंजलि आनंद , उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनो की छात्रा चित्रकला तथा अनुराग कुमार , मनधाता विद्यालय की छात्रा प्रियंका कुमारी तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनो के छात्र राहुल कुमार यादि ने बिजेता के रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र व छात्राओं को शिक्षा पदाधिकारी रामाशंकर साव के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
श्री साव ने बताया कि सभी संकुलों में अगले 09 फरवरी 2016 को प्रखंड स्तरीय  तरंग प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी खेलों में प्रत्येक विद्यालय से एक छात्र एवं एक छात्रा को सर्वश्रेष्ठ चयनित किया जायेगा।
इस मौके पर बी० आर० पी० सह संकुल समन्वयक राजेंद्र दास , आदर्ष मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक जवाहरलाल सिंह , उ० कन्या महाविद्यालय सोनो के एच० एम० सुनिल कुमार , प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कालोनी सोनो के एच० एम० सौफेंद्र पासवान , उ० म० बि० सोनो के एच० एम० रणधीर कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र व छात्राएं उपस्थित थे।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 07/02/2018(बुधवार)

Post Top Ad -