चकाई : उमेश चुने गये चंद्रवंशी महासभा के प्रखंड अध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

चकाई : उमेश चुने गये चंद्रवंशी महासभा के प्रखंड अध्यक्ष

Gidhaur.com (चकाई) : स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, मदन चंद्रवंशी एवं जिला अध्यक्ष सुरेश राम चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से महाराज जरासंघ की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। 

मौके पर संघ के प्रखंड इकाई का चुनाव कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से उमेश राम को प्रखंड अध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण राम एवं कुणाल राम को उपाध्यक्ष, दयाल राम को महामंत्री, प्रदीप राम को कोषाध्यक्ष, नारायण राम को संगठन मंत्री, मनोज राम को मंत्री एवं जयनारायण राम को प्रवक्ता मनोनित करते हुऐ संगठन को मजबूत करने एवं सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में भगीदारी बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
इसके साथ ही इंद्रदेव राम को जिला मंत्री मंनोनित किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा की संगठन को ग्रामीण स्तर पर मजबूत किया जायेगा तथा समाज के विकास के लिए आपसी सहमति के कार्य किया जायेगा। 

मौके पर कामदेव राम, संतोषी राम, नारायण राम, हरि राम, अशोक राम, श्याम कुमार राम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। जबकि मंच संचालन अवधकिशोर राम ने किया। 

सुधीर कुमार यादव
चकाई      |      04/01/2018, गुरुवार

Post Top Ad -