सोनो : सोहराय मिलन समारोह का हुआ आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 10 जनवरी 2018

सोनो : सोहराय मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Gidhaur.com (सोनो) : सोमवार को आदर्श मध्य विद्यालय सोनो के मैदान में सोहराय मिलन समारोह का आयोजन चकाई प्रखंड के जिला पार्षद रामलखन मुर्मु की अध्यक्षता में किया गया। इस समारोह में सर्वप्रथम नववर्ष की शुभकामना दी गई। तत्पश्चात श्री मुर्मु ने कार्यक्रम में उपस्थित आदिवासी महिला व पुरुषों को आदिवासियों के प्रमुख पर्व सोहराय के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इसके बाद अपने पुर्वजों के मुताबिक पुजा संपन्न कराया गया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने भाई और बहन का पर्व नियमानुसार मनाया। इसके पूर्व आदिवासी महिलाओं ने नृत्य-नाट्य आदि प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सोनो प्रखंड भाग 2 के पुर्व जिला पार्षद राजेंद्र दास, आदिवासी संघर्ष समिति के प्रमुख सह समाज सेवी लुकस सोरेन, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, अंबेडकर विचार मंच के मुख्य सदस्य महेंद्र दास, संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुलाब मरांडी, सचिव बालदेव सोरेन, उप सचिव चंद्रदेव मुर्मु, कोषाध्यक्ष विनोद सोरेन, हलधर नेता कपिल देव सिंह, सरपंच संघ के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह,  शिक्षक विनय कुमार दास, किशुन हेमब्रम, सीताराम टुड्डू तथा प्रमुख लोगों में संजय मरांडी, सीताराम टुड्डू, दीपनारायन दास, महेश दास, पंचायत समिति सदस्य बढ़ू सोरेन, चकाई प्रखंड के प्रमुख समाजसेवी मोतीलाल हेमब्रम  सहित सैंकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।

चंद्रदेव बरनवाल
सोनो
      |     10/01/2018, बुधवार

Post Top Ad -