सोनो : अंचलाधिकारी से मिलकर भाजपा नेता ने की जनहित की बात - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 10 जनवरी 2018

सोनो : अंचलाधिकारी से मिलकर भाजपा नेता ने की जनहित की बात

Gidhaur.com (सोनो) : भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने सोमवार को सोनो के अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह से मिलकर जनहित की बात की।

इस दौरान विधवा महिला मधु देवी द्वारा कई सप्ताह पूर्व में लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि को लेकर दिये गये आवेदन पर आज तक स्वीकृत नहीं होने को लेकर विस्तृत रूप से वार्तालाप की। जिस पर श्री सिंह ने तत्परता दिखाते हुए इस योजना को स्वीकृत करने के लिए उचित कार्रवाई की।

इस पुनीत कार्य के दौरान श्री सिंह के साथ उपाध्यक्ष उपेन्द्र मंडल, मंत्री भगवान साह, कार्य समिति सदस्य दशरथ मंडल, मधु देवी आदि लोग शामिल थे।

चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो
      |     10/01/2018, बुधवार

Post Top Ad -