सोनो : भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 10 जनवरी 2018

सोनो : भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया

Gidhaur.com (सोनो) : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सिंह ने मंगलवार को सोनो के भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह से मुलाकात की। साथ ही इनके द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संदीप कुमार सिंह कर्मठ और निष्ठावान व्यक्ति हैं इनके द्वारा पार्टी का नेतृत्व तन और मन से किया जा रहा है।

संदीप कुमार सिंह ने अपनी बातों को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखते हुए बताया कि पिछले 1 माह के दौरान प्रखंड क्षेत्र में 21 सदस्यीय टीम के कुल 5 समितियों का गठन किया गया है। इसके अलावा महिला मोर्चा के गठन में सैंकड़ों महिलाओं को शामिल किया गया है। साथ ही सैंकड़ों लोगों को मिलने वाली इंदिरा आवास योजना तथा पेंशन राशि की भुगतान को लेकर प्रखंड पदाधिकारी से मिलकर उनका हल निकलवाया।

इन सभी बातों को सुनते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सिंह ने आश्वस्त करते हुए प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह को कहा कि पूर्व की भांति क्षेत्र में पार्टी हित के लिए अपना कार्य जारी रखें। इसके लिए पार्टी के उच्चस्तरीय पदाधिकारियोँ को सारी बातों से को अवगत करवा कर उच्च कोटि का पदभार दिलाने का प्रयास किया जायेगा। कन्हैया सिंह अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चकाई जा रहे थे। इस मौके पर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष परशुराम मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मो. अस्फाक आलम, दशरथ मंडल, उपेन्द्र मंडल, नुनुराम मंडल, बलराम महतो, भरत पासवान, भोला मंडल, द्वारिका मंडल आदि उपस्थित थे।

चंद्रदेव बरनवाल
सोनो
       |      10/01/2018, बुधवार 

Post Top Ad -