अलीगंज : पावर ग्रीड की घेराबंदी टूटे रहने से परेशानी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

अलीगंज : पावर ग्रीड की घेराबंदी टूटे रहने से परेशानी

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : जिले के अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर में वर्षो पूर्व बने बिजली पावर ग्रीड का घेराबंदी टुटे रहने से विभागीय कर्मी ग्रीड में अपने आप को असुरक्षित महसुस कर रहे हैं। इस वजह से जानवरों के अंदर प्रवेश कर जाने से खतरा भी बना रहता है।
बिजली मिस्री सुधीर कुमार ने बताया कि घेराबंदी हुआ था लेकिन बारिश के मौसम में घेराबंदी का दीवार गिर गया। तब से आज तक टूटा हुआ है। जिससे खुला रहने से यत्र-तत्र से लोग प्रवेश कर जाते हैं। विद्युत् कनीय अभियंता आभा कुमारी ने बताया कि घेराबंदी टूटने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घेराबंदी नहीं रहने पावर ग्रीड भी सुरक्षित नही है। विभाग को भी इस संदर्भ में जानकारी दी गई है।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई     |      04/01/2018, गुरुवार

Post Top Ad -