गिद्धौर के छात्र-छात्राएं ब्रेल की जीवनी से हुए प्रेरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

गिद्धौर के छात्र-छात्राएं ब्रेल की जीवनी से हुए प्रेरित


*[Gidhaur.com | अभिषेक कुमार झा]* ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल के जन्म दिवस पर गिद्धौर के +2 महाराजा चन्द्रचूड़ विद्यामंदिर के इंटर स्तरीय भवन में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आगाज गणेश वन्दना से होते ही विद्यालय के संगीत शिक्षक उत्तम कुमार व सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से गुरू वन्दना और लोक गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम के आकर्षण को बनाए रखा।
कार्यक्रम के दौरान इंटर के छात्र किशोर कुमार किशु, रोहित कुमार एवं करण कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित कर लुई ब्रेल की जीवनी पर प्रकाश डाला।

» शिक्षकों ने कहा- दृष्टिहीन लोगों के नेत्र थे लुई ब्रेल

कार्यक्रम में मौजूद विद्यालय के शिक्षक डाॅ. धर्मेन्द्र, मनटुन प्रसाद, उच्च माध्यमिक शिक्षक विनोद कुमार व अजय कुमार ने दर्जनों की संख्या में उपस्थित इंटर के छात्र-छात्राओं को लुई ब्रेल के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि लुई ब्रेल दृष्टिहीन लोगों के नेत्र थे, विद्यार्थियों को इनके जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए।
» प्रभारी प्राचार्य का है कहना :-
 " विभाग के पदाधिकारियों द्वारा जिले के तमाम माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 04 जनवरी को कार्यक्रम आयोजन सुनिश्चित करने को ले विद्यालय प्रधानों को पत्र के माध्यम से आदेशित किया गया था। पत्र के निर्देशानुसार, शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।"
        - *मो. मंजूर आलम*, प्रभारी प्राचार्य, + 2 म.च.विद्यामंदिर गिद्धौर


वहीं इस अवसर पर विद्यालय के  शिक्षिका पुष्पम् कुमारी सिन्हा, सीमा सिन्हा, शिक्षक मनोज कुमार, कपिलदेव प्रसाद, जय किशोर शर्मा की उपस्थिति में +2 वर्ग के राजा कुमार,आदित्य कुमार रावत,राकेश कुमार,अमन केशरी,पूजा कुमारी, पूनम कुमारी,खूशबु कुमारी के अतिरिक्त दर्जनों छात्र-छात्राएं, इस कार्यक्रम में लुई ब्रेल के जीवनी से प्रेरित होते नजर आए। 
(न्यूज़ डेस्क)
www.gidhaur.com | 04/01/2018 (गुरूवार)

Post Top Ad -