सोनो वासियों ने संदीप कुमार सिंह को दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 24 जनवरी 2018

सोनो वासियों ने संदीप कुमार सिंह को दी बधाई

संदीप कुमार सिंह
Gidhaur.com (सोनो) :- भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह को जिला मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के संयोजक मनोनीत किए जाने से सोनो प्रखंड की जनता ने उन्हें बधाई दी। भाजपा महिला मोर्चा ने इस खुशी में गुरुवार को सोनो प्रखंड मुख्यालय में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।  बधाई देने वालों में , चकाई विधानसभा विस्तारक रवि चौधरी , भाजयुमो महामंत्री अमरेश कुमार चंद्रवंशी , भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष परशुराम मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद असफाक आलम , महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मीणा देवी के अलावा शिवकुमार बरनवाल , रधिया देवी , उर्मिला देवी , मालती देवी तथा मनोज पासवान आदि लोग शामिल हैं। 
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 24/01/2018(बुधवार)

Post Top Ad -