सोनो : समाजिक सहयोग से खिचड़ी प्रसाद किया गया वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 24 जनवरी 2018

सोनो : समाजिक सहयोग से खिचड़ी प्रसाद किया गया वितरण

प्रसाद ग्रहण करते ग्रामीण
Gidhaur.com(सोनो) :- सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर आदर्श पंचायत दहियारी के मंडल टोला दहियारी गांव में स्थित माता भगवती के प्रांगण में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजिक सहयोग से खीचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया , जिसमें दहियारी पंचायत के विभिन्न दर्जनों गांव के लोगों ने श्रद्धापूर्वक इस प्रसाद को ग्रहण किया।
 सरस्वती पूजा समिति के लोगों ने बताया कि पिछले कई वर्षो पूर्व से नवयुवक संघ दहियारी के द्वारा समाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से सभी वर्गों के लोगों ने प्रसाद को ग्रहण कर एकजुटता का परिचय दिया। समिति के लोगों में बिनोद मंडल , भादो मंडल , राजेंद्र यादव , ईश्वर मंडल , राजू यादव, संजित ठाकुर , विष्णुदेव यादव , नारायण मंडल तथा राजेश मंडल शामिल हैं।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 24/01/2018(बुधवार)

Post Top Ad -