गिद्धौर : हाथ से मिलाकर हाथ, गिद्धौर वासियों ने बनाया मानव श्रृंखला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 21 जनवरी 2018

गिद्धौर : हाथ से मिलाकर हाथ, गिद्धौर वासियों ने बनाया मानव श्रृंखला

 [Gidhaur.com | न्यूज़ डेस्क] दिन था रविवार, जब गिद्धौर में दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान हेतु ग्रामीण स्तर पर लोगों को समाज के इस कुप्रथा से निजात दिलाने की पहल को लेकर सरकार द्वारा चलाये जा रहे थे|
चलाये गए उन्मूलन अभियान के तहत मुख्यालय के गिद्धौर बाजार में जदयू कार्यालय के निकट प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर रावत,जिला महासचिव जयनंदन सिंह, युवा प्रदेश महासचिव राजीव रावत,शैलेन्द्र कुमार, देवेन्द्र रावत सहित महिला जदयू की अगुआई में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया|
गिद्धौर प्रखंड की प्रारंभिक सीमा संसारपुर ग्राम में ग्रामीण महिलाओं जीविका दीदीयों, एवं स्कूली छात्र छात्राओं की भारी भीड़ के साथ मानव सृंखला का निर्माण कर समाज में दहेज प्रथा एवं बाल विवाह  उन्मूलन को लेकर आम जनमानस को संदेश दिया गया।
गिद्धौर प्रखंड सीमाक्षेत्र के संसारपुर ग्राम से बरहट प्रखंड सीमा क्षेत्र के नयागांव दिग्विजय सिंह समाधि स्थल तक मुख्य राजमार्ग पर लगभग  12 किलोमीटर की दूरी तक मानव श्रृंखला से संबंधित सेक्टर पदाधिकारी व प्रसासनिक पदाधिकारी की देख रेख में बनाई गई।

रतनपुर चौक पे बनी मानव श्रृंखला
वहीं पतसंडा पंचायत के मुखिया संगीता सिंह के अगुआई में बंझुलिया, छतरपुर आदि गांव के निकट मुख्य सड़क पर मानव श़ृंखला बनाई गई। रतनपुर पंचायत में मुखिया राजेश सिंह के नेतृत्व में हजारों महिला पुरुष ग्रामीण व स्कूली छात्र छात्राओं की भारी भरकम भीड़ के साथ विशाल सृंखला का निर्माण किया गया।
बात यदि नयागांव सीमा क्षेत्र में पूर्वी गुगुलडीह की करें तो, यहाँ के मुखिया बबलू कुमार यादव के नेतृत्व में भी हजारों महिला पुरुष ग्रामीण सरकार के इस सामाजिक अभियान में अपनी भागीदारी निभाकर समाज को दहेज मुक्त व बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। लगभग 30 मिनट तक मुख्य राजमार्ग पर निर्धारित रूट पर हजारों की भीड़ ने हांथ से हांथ मिलाकर सरकार के इस सामाजिक अभियान में अपनी सशक्त भागीदारी निभाई।
पाठकों को खबर से अवगत करते चलें कि बाल विवाह और दहेज के खिलाफ मानव श्रृंखला को इन कुरितियों के उन्मुलन के दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जाना चाहिए । इसमें लोगों की जितनी बड़ी भागिदारी होगी, समाज के लिए ये उतना ही हितकारी रहेगा। पर गिद्धौर जैसे जगह में वर्ष 2018 का मानव श्रृंखला कुछ खास नहीं दिखा।
(अभिषेक कुमार झा)
www.gidhaur.com | 21/01/2018  (रविवार)

Post Top Ad -