सोनो : 6 फ़रवरी को मनाई जायेगी स्वतंत्रता सेनानी बंधु महतो की पुण्यतिथि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 8 जनवरी 2018

सोनो : 6 फ़रवरी को मनाई जायेगी स्वतंत्रता सेनानी बंधु महतो की पुण्यतिथि

Gidhaur.com (सोनो) : स्वतंत्रता सेनानी स्व. बंधु महतो स्मारक समिति के तत्वावधान में नववर्ष मिलन समारोह सह बंधु महतो स्मारक समिति का गठन मध्य विद्यालय सरधोडिह के प्रांगण में रविवार को किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पुर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री अर्जुन मंडल की अध्यक्षता में संजय कुमार मंडल को अध्यक्ष, मनोज कुमार कुशवाहा को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश मंडल को सचिव, उप सचिव सुरेश भारती, अयोध्या मंडल को कोषाध्यक्ष, महासचिव बलराम मंडल, उप महासचिव रियासत हसन सहित कुल 31 सदस्यों की कमिटी गठित की गई।
बैठक में सर्व सम्मति से स्व. बंधु महतो की  प्रतिमा प्रखंड मुख्यालय में लगाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आम आवाम से धन एकत्रित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया गया तथा 6 फरवरी को स्व. बंधु महतो की पुण्यतिथि प्रखंड मुख्यालय में मनाने का निर्णय लिया गयाकार्यक्रम का संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने किया। इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि बलराम मंडल, राजद अध्यक्ष रियासत हसन, जदयू जिला सचिव अयोध्या मंडल, मनोज कुशवाहा, लखन मंडल,  सरयु मंडल, गोपाल मंडल, सुरेश मंडल, सुरेश दास, चंद्रशेखर मंडल, मो. इजहार अंसारी, सुरेश प्रसाद भारती, मुखिया प्रतिनिधि गोरेलाल मंडल, डॉ. प्रकाश मंडल एवं राजेंद्र प्रसाद मंडल के अलावा सैंकड़ों लोग शामिल थे।
चंद्रदेव बरनवाल
सोनो      |      08/01/2018, सोमवार

Post Top Ad -