सोनो : पेंशन राशि का भुगतान बकाया, अंचलाधिकारी से मिले पेंशनधारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 8 जनवरी 2018

सोनो : पेंशन राशि का भुगतान बकाया, अंचलाधिकारी से मिले पेंशनधारी

Gidhaur.com (सोनो) : भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने पिछले 22 महिनों से विकलांग तथा वृद्धा पेंशन की राशि का भुगतान नहीं किये जाने की शिकायत पर शुक्रवार को दर्जनों पेंशन धारियों के साथ प्रखंड कार्यालय सोनो पहुंचे। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह से मुलाकात की और पेंशन राशि के भुगतान न होने से संबंधित जानकारी दी। जिस पर अंचलाधिकारी श्री सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पेंशन धारियों के कागजात का मिलान आरटीपीएस सेंटर में कराया।
उन्होंने कहा कि अब सभी पेंशन धारियों का शिकायत अविलंब दुर किया जायेगा। अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह के द्वारा किये गये इस निराकरण से सभी पेंशन धारियों को बहुत जल्द पेंशन राशि का भुगतान होने की संभावना है।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री सिंह ने शीतलहर को देखते हुए प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की भी मांग की है। इस मौके पर श्री सिंह के साथ नुनुराम मंडल, इकबाल अंसारी, पार्वती देवी, राधा देवी, तैजनी देवी, सहदेव मंडल, रामप्रसाद मंडल, भगवान साह, सुखदेव मंडल तथा बलराम मंडल आदि उपस्थित थे।
चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो       |       08/01/2018, सोमवार

Post Top Ad -