अलीगंज : ठिठुरन व ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, अब तक नही हुई अलाव की व्यवस्था - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

अलीगंज : ठिठुरन व ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, अब तक नही हुई अलाव की व्यवस्था

Gidhaur.com (अलीगंज/जमुई) : लगातार कई दिनों से कुहासा व ठंड ने लोगों को घरों से निकलना मुश्किल कर रखा है। दिन में देर तक कुहासा व कनकनी ने आमजन को परेशान कर दिया है। जिससे लोगों के दिनचर्या में अचानक परिवर्तन ला दिया है। दैनिक मजदूरों का तो हाल बेहाल कर दिया है। कनकनी अचानक अपना तेवर रूप में आकर दिखाना शुरू कर दिया है। शाम घिरते कुहासा छाने लगती है। सुबह घने कोहरे व ठंड ने वाहनों के परिचालन पर ब्रेक लगा रखा है। दैनिक मजदूरी करने वाले को दैनिक कार्य के लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया है। प्रखंड में प्रशासनिक व पंचायत स्तर से अभी तक प्रखंड मुख्यालय के चौक चौराहों पर व बस पड़ाव में अलाव की व्यवस्था नही किया गया है। जिससे खासकर ठेला चालक व झुग्गी झोपड़ी में रहने लोगों को ठंड ने ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। प्रखंड के समाजसेवियो, बुद्धिजीवियों व राजनीतिक दल के नेताओं ने जिला प्रशासन से प्रखंड में विभिन्न  सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने व कंबल वितरण की मांग किया है।

सीओ रवि प्रसाद ने बताया कि अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। वंचित जगहों पर बहुत जल्द अलाव उपलब्ध कर दिया जाएगा।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज
      |      05/01/2018 (शुक्रवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -