जमुई : अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, अपराध की बना रहे थे योजना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 24 जनवरी 2018

जमुई : अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, अपराध की बना रहे थे योजना


प्रेस-वार्ता कर जानकारी देते पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी व अन्य
Gidhaur.com(जमुई) : जिले के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत कवलासी पेखर के समीप से सोमवार की देर रात जिला पुलिस बल ने अपराध की योजना बनाते दो अपराधियों को धड़ दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार के साथ लुटे गये समानो को बरामद किया है। मंगलवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस-वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपुर इलाके में अपराध की योजना बनाने को लेकर कई अपराधी जमा हुए है। सूचना के अधार पर पुलिस अधीक्षक ने लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठीत किया। जिसमें बरहट थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, लक्ष्मीपुर थाना के पुअनि अलखदेव वर्मा, सअनि जय जय राम यादव, संजय कुमार त्रिवेदी, बीएमपी के सशस्त्र बल शामिल थे। गठित टीम के द्वारा रात्री लगभग 12:30 में लक्ष्मीपुर थाने के अडवडिया मोड़ पहुंच तथा वहां से पैदल ही कवलासी पोखर के पास पहुंचे तभी छापेमारी दल को कुछ लोगो की अवाज सुनायी पड़ी। छापेमारी दल ने कवलासी पोखर को दोनो ओर से घेर लिया अपने को घिरा देख अपराधियों ने गोली चलाया लेकिन संयोगवश गोली नही चल पायी। पुलिस ने खदेड़कर दो अपराधियों को धड़ दबोचा बाकी घने कोहरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान झाझा थाना के फोक्सा गांव निवासी पुना पंडित के पुत्र विजय उर्फ विपिन पंडित व लक्ष्मीपुर थाने के मसलय गांव निवासी स्व चैतु मांझी के पुत्र मोहन मांझी के रूप में की गयी। 
  • क्या क्या हुआ बरामद
गिरफतार अपराधियों के पास से पुलिस ने देषी कट्टा 1, दो नाली बंदुक 1, जिंदा गोली 3, मोबाईल 2, गला का हार 1, गला का मंगलसुत्र 1, अंगुठी 1, ढोलना 1, लाकेट चेन लगा हुआ 1, घड़ी 1, चांदी का चेन 1, हाथ का बांह चुडी 4, चांदी का पायल तीन जोड़ा, चांदी का चेन लाकेट सहित 2, टीबी 1 बरामद किया है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पुछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि 17/12/17 को लक्ष्मीपुर थाना के दिग्घी गांव निवासी इन्द्रजीत कुमार यादव के घर हुई डैकेती में शामिल था। साथ ही अपराधियों के निशान देही पर डैकेती का कुछ समान वरामद किया गया है। आगे उन्होने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। जिसमे मोहन मांझी को लक्ष्मीपुर थाने में आमर्स एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। जबकि विजय उर्फ विपिन पंडित पर झाझा व लक्ष्मीपुर थाने में लूट व डैकेती सहित आर्म्स एक्ट के तहत दर्जनों मामले दर्ज है।
(अर्जुन अरनव)
जमुई | 23/01/2018 (मंगलवार)
www.gidhaur.com

Responsive Advertisement