सोनो : मानव श्रृंखला के समर्थन में निकाली गई जागरूकता रैली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 18 जनवरी 2018

सोनो : मानव श्रृंखला के समर्थन में निकाली गई जागरूकता रैली

Gidhaur.com (सोनो) : बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के समर्थन में बृहस्पतिवार को प्रखंड लोक शिक्षा समिति सोनो की ओर से वरिय प्रेरक, प्रेरक एवं टोला सेवकों ने मोटर साइकिल के द्वारा जागरुकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक श्रीमति कमला कुमारी, केआरसी अरुण कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया।

उक्त रैली प्रखंड मुख्यालय से सोनो चौक, गोविंद सिंह चौक, सोनो बाजार होते हुए तेरुखा मोड़ होते हुए वापस पुनः प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।  21 जनवरी को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ होने वाले मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगो को शामिल होने को लेकर यह रैली निकाली गई।

इस कार्यक्रम में अरविंद कुमार सिंह, समरकांत दुबे, शंकर मंडल, मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, पवन्ती कुमारी, देवनन्दन यादव, सैरोफीना मुर्मु, विकास रविदास, अशोक रविदास, चम्पा कुमारी सहित सभी साक्षरता कर्मियों ने भाग लिया। रैली का संचालन साक्षरता कर्मि शंभू दास ने किया।

चंद्रदेव बरनवाल
सोनो       |       18/01/2019, गुरुवार

Post Top Ad -