सोनो : पूर्व विधायक फाल्गुनी यादव की तीसरी पुण्यतिथि को लेकर बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 18 जनवरी 2018

सोनो : पूर्व विधायक फाल्गुनी यादव की तीसरी पुण्यतिथि को लेकर बैठक आयोजित

Gidhaur.com (सोनो) : आगामी 21 जनवरी को चकाई में आयोजित पुर्व विधायक स्व. फाल्गुनी प्रसाद यादव की पुण्यतिथि को सफल बनाने के लिए राजद प्रखंड अध्यक्ष रियासत हसन की अध्यक्षता में मंगलवार को सर्वोदय आश्रम सोनो में एक बैठक की गई।

इस बैठक में राजद प्रमुख व स्व. फाल्गुनी प्रसाद यादव के सुपुत्र विजय यादव उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि प्रिय नेता स्व. फाल्गुनी यादव का अगले 21 जनवरी को होने वाले पुण्यतिथि में आप सभी लोग आकर श्रद्धा सुमन अर्पित करें।

उन्होंने बताया की फाल्गुनी यादव महा विद्यालय के चकाई परिसर में स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुण्यतिथि कार्यक्रम संपन्न किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंत्री रामनारायण मंडल, बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, पुर्व मंत्री व जमुई विधायक विजय प्रकाश, झारखंड प्रदेश के मंत्री राज पालिवार, बिहार के पूर्व मंत्री दामोदर रावत सहित दर्जनों विधायक व गणमान्य लोग शरीक होंगे।

जिला पार्षद प्रतिनिधि बलराम प्रसाद मंडल, बेलंबा पंचायत के मुखिया नियाज अंसारी, रजौन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि निरपत साव, प्रदीप बरनवाल, अशोक यादव, बंगाली यादव, सीताराम यादव, अवधेश बरनवाल, प्रसिद्ध यादव, हैमन यादव, ओमप्रकाश मंडल, राजकुमार यादव, टिंकू यादव सहित सैंकड़ों लोग बैठक में उपस्थित थे। बताते चलें कि स्व. फाल्गुनी प्रसाद यादव चकाई विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके थे। जिस कारण चकाई की जनता से उन्हें काफी लगाव था। उन्होंने चकाई के लोगों के बीच एक अटुट और घरेलू संबंध बनाकर सबके दिलों में एक अलग छाप छोड़ गये। 21 जनवरी को उनकी तीसरी पुण्यतिथि मनाई जायेगी।

चंद्रदेव बरनवाल
सोनो      |      18/01/2018, गुरुवार

Post Top Ad -