Gidhaur.com (चकाई) : बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने पुणे के भीमाकोरे गांव में दलितों पर हुए अत्याचार पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार से घटना में शामिल लोगो पर कड़ी कारवाई करने एवं महाराष्ट्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर वहां राष्ट्रपति शासन लागू किये जाने की मांग की। श्री चौधरी बुधवार को चकाई के जदयु नेता धर्मेन्द्र रजक के आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
पुर्व विधानसभा अध्यक्ष ने घटना में आरएसएस से जुडे लोगो के शामिल रहने की बात करते हुए कहा की लोकतंत्र के लिए ऐसी घटना कंलक के समान है। लालू यादव के पक्ष में बयान देने व राजद से नजदीकियां बढने के सवाल पर श्री चौधरी ने कहा की सांमतवादी लोगों ने मिलकर लालू जी को फंसाने का काम किया है। जिसका जवाब बिहार की जनता देगी। वही उन्होने कहा की वे किसी से भी अपनी नजदीकियां नही बढा रहे है बल्कि वंचित लोगो की आवाज उठा रहे है। जिससे परेशान होकर उनके विरोधी अनाप-शनाप आरोप लगा रहे है।
मौके पर जदयु प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन वर्मा, दिलिप दास, प्रेम शर्मा, मनोज दास, जयदेव दास, नारायण गुप्ता, राजद नेता शिवनारायण यादव आदि मौजूद थे।
सुधीर कुमार यादव
चकाई | 03/01/2018, बुधवार