पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : प्रगति मेहता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 26 दिसंबर 2017

पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : प्रगति मेहता

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई)  : जिले के अलीगंज प्रखंड के हाईस्कूल सोनखार के प्रांगण में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जदयु के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता प्रगति मेहता ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता के बदौलत पार्टी के शीर्ष नेता विकास की गाथा लिखने का काम करते हैं। बिहार में 2005 के बाद बदलाव हुआ है जो अभी आईने की तरह सुदुर ग्रामीण क्षेत्रो में भी विकास की झलक के रूप में दिखाई पड़ रहा है। सूबे के मुखिया ने गांधी-लोहिया के संजोये सपने को साकार कर प्रदेश में शराबबंदी लागू कर किया है। जिसके लिए ऐतिहासिक मानव श्रृखला बनाकर इतिहास भी रचा है। उसी तरह इस बार 21 जनवरी को दहेज प्रथा व बाल विवाह के उन्मूलन के लिए मानव श्रृखला बनाकर सभी अपना-अपना सहयोग प्रदान करें।
युवा जदयु के प्रदेश महासचिव मो. सैयद नजम इकबाल ने कहा कि बिहार के मुखिया ने गरीब-गुरबो के लिए व दबे-कुचले की बात सुनने तथा उनके हक व अधिकार के लिए हर जिले में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम बनाकर लोगों को दिया है। जिसका लाभ हर कोई ले सकते हैं। लोग इस अधिनियम का लाभ भी उठा रहे हैं। जदयु के जिला महासचिव सह दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पूर्व प्रमुख सिंधु पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में शराब बंदी कर गरीबों को सजग कर दिया है। जो लोग शाम होते ही शराब पीकर मस्त हो जाते थे, अब वे शाम होते ही सब्जी-दाल लेकर घर जाते है। उसी प्रकार दहेज प्रथा व बाल विवाह का खात्मा कर सर्वोदय समाज बनाना चाहते है, जिसमें सभी का उदय होगा। सभा को जिला महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष क्रांति देवी, मुखिया मनोज सिंह, चंद्रदेव सिंह, किसान श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य निक्की यादव, अंबिका यादव, मुकेश कुमार साव ने भी संबोधित किया। मौके पर पुष्पा देवी, चमरू पासवान, पूनम देवी, अशोक साव, मो. फाखरू, संजय सिंह, बौआ सिंह, प्रकाश यादव, मसुदन महतो सहित बड़ी संख्या में जदयु कार्यकर्ता मौजूद थे।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई      |      26/12/2017, मंगलवार

Post Top Ad -