सोनो : शिक्षा समिति के सचिव पद पर निर्वाचित हुईं पूजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 31 दिसंबर 2017

सोनो : शिक्षा समिति के सचिव पद पर निर्वाचित हुईं पूजा

सचिव पद पर चयनित पूजा सिंह
Gidhaur.com (सोनो) : गंदर पंचायत के महुगांय गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुगांय में शुक्रवार को शिक्षा समिति का चुनाव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामाशंकर साव की उपस्थिति में संपन्न हुई. मौके पर कोर्डिनेटर फुल कुमार सिंह की मौजूदगी में सर्व प्रथम कुल 6 सदस्यों का चुनाव कराया गया. इसके बाद चयनित सभी सदस्यों के द्वारा वोटिंग के आधार पर चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें श्रीमति पूजा सिंह सचिव पद के लिए निर्वाचित हुई.

बताया गया कि सचिव पद पर चयनित पूजा सिंह विद्यालय भवण निर्माण की जमीन दात्री हैं. इस मौके पर प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि शंकर रविदास, वार्ड सदस्य सह विद्यालय अध्यक्ष कृष्णा मंडल, सहायक शिक्षक नवीन कुमार, अमर कुमार, शिक्षिका सावित्री कुमारी, तालेवर मंडल, श्याम सुंदर मंडल, मुकेश मंडल, भगवान सिंह, बुलु रावत, शिवनंदन सिंह, कपिल देव सिंह सहित सैंकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे.

चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो      |      31/121/2017, रविवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -