Gidhaur.com अलीगंज (जमुई) :- कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राहुल गाँधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओ ने अबीर गुलाल लगाकर व मिठाईया बाटकर खुशी का इजहार किया। युवा कांग्रेस के महासचिव राजेश पासवान ने कहा राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में पार्टी संगठन काफी मजबूत व सशक्त होगी।
मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रभुदयाल सिंह ,सुधीर प्रसाद सिंह अध्यक्ष,मकेश्वर यादव ,शशिशेखर सिह मुन्ना,भरत यादव ,आनंद लाल पाठक ,चंद्रशेखर आजाद,श्याम सुंदर सिंह,सुबोध सिंह सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 11/12/2017 (सोमवार)
Edited by - Abhishek Kumar Jha