अलीगंज : पंप पर ईंधन उपलब्ध नहीं, हड़ताल के कारण परेशान हैं उपभोक्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 23 दिसंबर 2017

अलीगंज : पंप पर ईंधन उपलब्ध नहीं, हड़ताल के कारण परेशान हैं उपभोक्ता


Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : दो दिनों से पंप पर डीजल नही मिलने से वाहन मालिक व किसान काफी परेशान हैं। बता दें कि ट्रान्सपोर्टर्स के हड़ताल से डीजल पंपो तक नही पहुंच पा रही है। इस कारण दो दिन से पंप पर डीजल नहीं मिल रहा है। डीजल नही मिलने से वाहन मालिकों में हहाकार मच रहा है।साथ ही इन दिनों किसानों के कृषि कार्य हेतु पटवन के डीजल की नितांत आवश्यकता होती है।गेहूँ की पटवन इस समय ही होती है।
किसान श्यामसुंदर सिंह,प्रभु दयाल सिंह,ब्रह्मदेव सिंह,मनोज यादव,गोरेलाल यादव सहित कई किसानों ने बताया अभी के समय गेहूँ की पटवन तेज गति से किया जा रहा है और अभी डीजल पंप पर नही मिल रहा है।हम सभी किसानों के बीच अभी डीजल नही मिलने से काफी परेशानी हो रही है।
वाहन मालिक प्रमोद सिंह ने बताया कि जो बस में डीजल था अब खत्म हो गया है अगर जल्द डीजल नही मिलता है तो गाड़ी खड़ा करना पड़ेगा।
रवि फ्युल सेंटर के संचालक  ने बताया कि ट्रान्सपोर्टर्स के हड़ताल से डीजल पंप तक नही आ रहा है ।अब स्टॉक खत्म हो गया है। इसलिए पंप पर डीजल-पेट्रोल नही मिल रहा है।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 23/12/2017 (शनिवार)
Edited by- Abhishek Kumar Jha
www.gidhaur.com

Post Top Ad -