अलीगंज : वार्ड सदस्यों की बैठक में प्रखंड कमिटी का हुआ गठन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 18 दिसंबर 2017

अलीगंज : वार्ड सदस्यों की बैठक में प्रखंड कमिटी का हुआ गठन


Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : प्रखंड के सद्भावना भवन में सोमवार को प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों की एक बैठक आयोजित कर प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के पद पर उचित कुमार, सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष रामलखन दास, उपाध्यक्ष के पद पर फारूख अब्दुला को चयन किया गया।

अध्यक्ष उचित कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों का पंचायत में विकास प्रबंध समिति का गठन लगभग कर लिया गया है, लेकिन वार्ड के खाता में कैश भेजा नहीं जा रहा है। जिससे वार्ड सदस्यों में ओह-पोह की स्थिति बनी हुई है। विकास कार्य में ब्रेक लगा हुआ है।

मौके पर सोमनाथ सिंह, संजु देवी, विष्णुदेव साव, सकिन्दर चौधरी, तब्बुसनिशा, ललिता देवी, गायत्री देवी, जयमंती देवी, शहनवाज, उमेश यादव, नेपाली ठाकुर, शहदु खान, विमली माझी, संगीता देवी,आसो देवी सहित बड़ी संख्या में वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

चन्द्रशेखर सिंह
अलीगंज | 18/12/2017 (सोमवार)

Post Top Ad -