एबीवीपी के जिलास्तरीय सम्मेलन में जुटे सैंकड़ों कार्यकर्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 13 दिसंबर 2017

एबीवीपी के जिलास्तरीय सम्मेलन में जुटे सैंकड़ों कार्यकर्ता


Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : एक छोटे से कस्बाई इलाके में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलास्तर पर इतना वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना वाकई सराहनीय है। जिला में शिक्षा बदहालपूर्ण हालात में हैं। गिद्धौर प्रखंड में भी सरकारी कॉलेज खोले जाने चाहिए जिससे कि यहाँ के छात्र-छात्राओं को भी बेहतर शिक्षा मिल सके।

उक्त बातें सोमवार को स्थानीय दुर्गा प्राइवेट आईटीआई संस्थान के सभागार में जिलास्तरीय अभ्यास वर्ग एवं राष्ट्रवादी विचारधारा व पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के बिहार-झारखंड-पश्चिम बंगाल प्रान्त के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कही।
कार्यक्रम का आगाज़ एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, विश्वविद्यालय संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेष भारद्वाज एवं काॅलेज मंत्री निहाल वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और तकरीबन दो घंटों तक चले अभ्यास वर्ग में उपस्थित कार्यरताओं को राष्ट्रहित में युवाओं की विशेष भागीदारी के बारे में विस्तृत स्वरुप में बताया गया।

सम्मलेन के दौरान ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की गिद्धौर की नई कार्य समिति का गठन किया गया जिसमें राजवंश केशरी नगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किये गए।
पूर्व कार्यकर्त्ता सम्मलेन के दौरान भाजपा नेता मनीष पांडेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कोई भी कार्यकर्ता पूर्व कार्यकर्ता नहीं होता। उनके जीवन में विद्यार्थी परिषद के अमूल्य विचारधारा उन्हें समाज में सबसे अलग चिन्हित करते हैं। स्वामी विवेकानंद हमारे आदर्श हैं। सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद को अवश्य पढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला पार्षद व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विकास सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद को जानना युवा पीढ़ी के लिए अत्यावश्यक है।
सम्मेलन में विश्वविद्यालय संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज साह, पूर्व नगर मंत्री प्रमोद सिंह, विश्वविद्यालय सचिव सह सीनेट सदस्य विश्वराज सिंह के अलावा अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। 
मंच संचालन काॅलेज मंत्री निहाल वर्मा ने किया। अधिवेशन में विवेक कुमार सिन्हा, संतोष राणा, प्रखंड संयोजक विकास यादव, सह संयोजक शिशुपाल रावत, राहुल राज, मीडिया प्रभारी दीपक वर्णवाल, सुभाष राम, रणवीर राव, नीतिश महतो, मनीष गुप्ता सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

सुशान्त साईं सुन्दरम 
गिद्धौर       |        11/12/2017, सोमवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -