Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : देश के पहले गृह मंत्री लौह-पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मंगलवार, 31 अक्टूबर की सुबह जमुई के बुद्धिजीवियों द्वारा 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। दौड़ की शुरुआत जमुई के पी. डी. मध्य विद्यालय से की गई। सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित एकता के इस दौड़ में सभी वर्गों के बुद्धिजीवियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
'रन फॉर यूनिटी' में शामिल होने वाले युवाओं का उत्साह चरम पर था। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सभी ने दौड़ लगाते हुए विविधता में एकता का अनूठा सन्देश दिया। इस आयोजन में जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप, भाजपा प्रदेश संगठन सह महामंत्री शिव नारायण कुशवाहा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिकास प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भाष्कर सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता नरेंद्र सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उदय नारायण सिंह, कार्यसमिति सदस्य सौदी महतो, भाजपा खैरा मंडलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर डुगडुग सिंह, गौरव सिंह बिट्टू, सुभाष पासवान, ई. निर्भय सिंह, बालमुकुंद सिंह, विवेक कुमार सिन्हा सहित सैंकड़ो युवा एवं जमूई के प्रबुद्ध नागरिक सम्मिलित हुए। दौड़ का समापन कचहरी चौक पर हुआ।