अलीगंज : हर्षोल्लास के साथ चार दिवसीय सूर्योपासना संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 28 अक्टूबर 2017

अलीगंज : हर्षोल्लास के साथ चार दिवसीय सूर्योपासना संपन्न

Gidhaur.com अलीगंज (जमुई):- लोक आस्था के महापर्व  छठ शुक्रवार को हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हो गया। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व लोगों का आस्था व विश्वास का महा पर्व है।इसकी तैयारी लोग महीनो दिन से करते हैं। देश विदेश में भी रहने वाले लोग छठ पर्व में घर आकर अपनी अपनी सहभागिता देते नज़र आये । ऐसे तो बिहार ,झारखंड,उत्तर प्रदेश में यह व्रत काफी प्रचलित और विख्यात है लेकिन अब पुरे देश में लोग बड़े ही आस्था व विश्वास के साथ व्रत करते हैं। एक महीना से अलीगंज एवं इसके आसपास के  गाँव की घरों से छठ गीत की आवाज से गुंजमायन होते रहा। चारों तरफ भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। शुक्रवार को उगते सूर्य भगवान को अर्धय देकर छठ व्रती अपने सगे, संबंधियों,तथा रिशतेदारों की जीवन की दीर्घायु व मंगलकामनाओ के साथ स्वस्थ जीवन की कामना की। हर साल के तरह  इस बार के छठ में भी अलीगंज के विभिन्न घाट पर  आस्था का जन सैलाब उमड़ते हुए देखा गया। छठ घाट पर सुविधाएं संतोषजनक रही|
(चन्द्रशेखर सिंह
अलीगंज | 28/10/2017 (शनिवार)

Post Top Ad -