अलीगंज : बीडीओ ने किया छठ घाट का निरीक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 22 अक्टूबर 2017

अलीगंज : बीडीओ ने किया छठ घाट का निरीक्षण

छठ घाट का निरीक्षण करते बीडीओ
Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : जिले के अलीगंज प्रखंड के विभिन्न गाँव में छठ घाट का निरीक्षण रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम ने किया। उन्होंने अलीगंज पंचायत के मानपुर गांव स्थित सुर्यनारायण मंदिर स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया और पूजा समिति के सदस्यों को कई दिशा-निर्देश दिए। पूजा समिति के द्वारा इस बार तालाब के चारो तरफ एवं सुर्य नारायण मंदिर को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। घाट के चारो तरफ रोशनी की व्यवस्था की गई है एवं भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
बीडीओ ने पंडाल व तालाब के चारो तरफ घुम कर मुआयना किया और छठ व्रतियो के आने-जाने वाले रास्ते का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छठ का यह व्रत लोक आस्था का महापर्व है। छठ व्रतियो को घाट तक आने-जाने में कोई परेशानियों का सामना नही करना पड़े इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा।

चन्द्रशेखर सिंह
अलीगंज     |    22/10/2017, रविवार

Post Top Ad -