अलीगंज : मृतक की पत्नी को बीडीओ ने पारिवारिक लाभ के तहत दिया बीस हजार का चेक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 22 अक्टूबर 2017

अलीगंज : मृतक की पत्नी को बीडीओ ने पारिवारिक लाभ के तहत दिया बीस हजार का चेक

चेक देते प्रखंड विकास पदाधिकारी
Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : जिले के अलीगंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम ने मृतक मो. अख्तर के घर जाकर वेवा सवीना खातुन को पारिवारिक लाभ के तहत सरकार की ओर से बीस हजार रूपये(२०,०००) का चेक देकर पीड़ित परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। माननीय प्रखंड विकास पदाधिकारी ने  पीड़ित परिजनों  को ढाढस बँधाते हुए कहा दुख की इस घडी मे हम सभी लोग आपके साथ है,आप अपना धैर्य व साहस को बनाये रखे।
विदित हों कि, सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को ही अलीगंज बाजार निवासी मो अख्तर की मौत हो गई थी। मो. अख्तर काफी निर्धन थे और फल बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले  एक मात्र कमाउ सदस्य थे। उसे पाँच पुत्री  और दो पुत्र  है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद थे, जो की माननीय प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय के इस दयाभाव के साक्षी बने।

चन्द्रशेखर सिंह
अलीगंज    |    22/10/2017, रविवार

Post Top Ad -