मौसम हुआ मेहरबान, फुहार वाली बारिश से राहत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 22 अक्टूबर 2017

मौसम हुआ मेहरबान, फुहार वाली बारिश से राहत

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : काली घटाएं घिरने के बाद हुई बूंदाबांदी से गिद्धौर का मौसम सुहाना हो गया। दीपावली के कुछ दिन पूर्व तक तो सूरज आग बरसाता रहा लेकिन धनतेरस की संध्या के बाद जब काली घटाएं घिरने लगी तो गिद्धौर वासियों ने बूंदाबांदी का लुत्फ उठाया। 
हल्की सी बून्दा-बून्दी बारिश से ही गिद्धौर के विभिन्न पंचायत एवं गांव की टूटी-फूटी सडकों के गड्ढों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने लगी है। गिद्धौर की विभिन्न गलियां कीचड़मय हो गयी है। कुछ गलियों में कीचड़ युक्त पानी में हेल कर कभी-कभी रास्ता तय करना लोगों को भाड़ी पड़ता है। हलांकि परेशानी जो कुछ हो पर आसमान में काली घटाएं घिरने से किसानों के चेहरों पर खुशी है। खेत मे लगे धान की फसलों में जान आ गयी। इसके अलावे, फुहार वाली बारिश से छठ पर्व में इस बार नदियाँ गुलजार दिखेगी, छठ उपासना के इस पर्व में इससे मनोरम दृश्य और क्या होगा?

gidhaur.com     |      22/10/2017, रविवार

Post Top Ad -