पुत्र की लम्बी आयु एवं सर्व विघ्न कल्याणार्थ का पर्व जितिया संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 14 सितंबर 2017

पुत्र की लम्बी आयु एवं सर्व विघ्न कल्याणार्थ का पर्व जितिया संपन्न

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में जिउतिया का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही नदी पहुंच कर माताओं ने स्नान-ध्यान के बाद व्रत कथा सुनी और अपने पुत्रों के दीर्घायु की कामना की। माताओं ने अपने पुत्र की लम्बी आयु के लिए निर्जला उपवास रखा और विशेष पुजा-अर्चना भी की। बुधवार को महिलाओं द्वारा जीवित पुत्रिका व्रत का उपवास रखा गया। यह तीन दिवसीय व्रत का अनुष्ठान मंगलवार से नहाय-खाय के साथ  ही आरम्भ हो गया था और बुधवार को पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर आज गुरुवार को पारण के साथ इसकी समाप्ति हुई।
विदित हो कि आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पुत्र के लम्बी आयु एवं सर्व विघ्न कल्याणार्थ यह जीवित पुत्रिका व्रत किया जाता है। जिसे विशेषत: बिहार की महिलाओं द्वारा बड़े नियम-निष्ठा से किया जाता है।
गिद्धौर में इस व्रत को लेकर तमाम महिलाएं उलाई बीयर नदी में स्नान कर, अपने संतान हित मे व्रत करने को लेकर काफी उत्साहित और खुश नजर आ रही थीं।

गिद्धौर     |      14/09/2017, गुरुवार 

Post Top Ad -