सोनो : मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पौधरोपण एवं कार्यक्रम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 17 अगस्त 2017

सोनो : मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पौधरोपण एवं कार्यक्रम आयोजित

Gidhaur.com  -  सोनो  |  स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बुधवार को प्रखंड के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालय एवं कार्यालयों पर तिरंगा झंडा फहराया गया और राष्ट्र गान प्रस्तुत कर वीर शहीदों को नमन करते हुए आकाश में उड़ते झंडे को सलामी दी गई। इस मौके पर क्षेत्र के कई विद्यालय में नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर विद्यालय में पढ़ने वाले छोट-छोटे बच्चों को अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर काफी उत्साह के साथ स्कूल जाते देखा गया। स्वतंत्र भारत के 71वें सालगिरह के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार एवं अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह के द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रखंड कार्यालय के परिसर में कई फलदार पौधे लगाये गये। स्वतंत्रता दिवस को मनाने व महादलितों को जागरुक करने के लिए प्रखंड पदाधिकारीयों के द्वारा कई महादलित गांवों में जाकर महादलित परिवार के प्रमुख व्यक्ति से झंडोत्तोलन करवाया गया। 

(चंद्रदेव बर्णवाल)
सोनो    |    17/08/2017, गुरुवार 

Post Top Ad -