गिद्धौर : विद्यामंदिर में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने लिया देशसेवा का संकल्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 17 अगस्त 2017

गिद्धौर : विद्यामंदिर में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने लिया देशसेवा का संकल्प

Gidhaur.com - गिद्धौर  | 71वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर गिद्धौर के +2 महाराज चंद्रचूड़ विद्यामंदिर के प्रांगण में प्रभारी प्राचार्य मो. मंजूर आलम द्वारा झंडोतोलन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय प्रांगण राष्ट्रगान से गुंजायमान हो उठा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण की प्रस्तुति दी। उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य मो. मंजूर आलम ने स्वतंत्रता के महत्त्व पर प्रकाश डाला एवं देश सेवा में समर्पित होने के लिए सभी को प्रेरित किया। 

झंडोतोलन के बाद बच्चों में मिठाइयों का वितरण किया गया। ध्वजारोहण के इस अवसर पर डॉ. विजेंद्र सत्यार्थी, विद्यालय के वरीय शिक्षक कृष्णकांत झा, अजय कुमार, पुष्पम् सिन्हा, धर्मेन्द्र कुमार, आर्या सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं अभिभावक मौजूद थे। 

गिद्धौर  |  17/08/2017, गुरुवार 

Post Top Ad -