प्रभात सरसिज जदयू राज्य बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोनीत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 16 अप्रैल 2017

प्रभात सरसिज जदयू राज्य बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोनीत

जनता दल यूनाइटेड बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने राज्य कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें गिद्धौर निवासी जाने-माने लेखक-कवि-साहित्यकार व समाजसेवी श्री प्रभात सरसिज को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष रामवचन राय ने कार्यकारिणी की सूचि जारी कर दी।
बताते चलें कि श्री सरसिज मूलरूप से जमुई जिले के गिद्धौर के रहने वाले हैं। साहित्य के साथ-साथ राजनीती पर दशकों से उनकी विशेष पकड़ रही है। अध्ययन काल में ही छात्र राजनीती से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले श्री सरसिज कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ ही स्थानीय व राज्य स्तरीय राजनीती में अपनी अमिट पहचान रखते हैं।
सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड द्वारा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में श्री प्रभात सरसिज को उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर शिक्षाविदों व राजनीतिक सूरमाओं ने उन्हें बधाई दी है।
~गिद्धौर
16/04/2017, रविवार
(Adv.)

Responsive Advertisement