अगलगी में फसल जलकर ख़ाक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 15 अप्रैल 2017

अगलगी में फसल जलकर ख़ाक



गिद्धौर अंतर्गत पतसंडा पंचायत के वार्ड संख्या एक के निवासी विनोद शर्मा के खलिहान में आग लग जाने से गेंहू एवं धान की फसल का पुंज जल कर राख हो गया।
शुक्रवार की दोपहर विनोद शर्मा के घर के बगल में खलिहान में रखे गेहूं व धान के पुंज देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगे। जब तक आसपास के लोग आग बुझा पाते तब तक खलिहान में रखा पूरा फसल जलकर राख हो गया।
पीड़ित किसान विनोद शर्मा, अजय शर्मा एवं मनी शर्मा ने बताया कि दोपहर के वक़्त घर में खाना खा रहे थे तभी शोरगुल की आवाज सुनाई पड़ी, बाहर निकलने पर देखा कि खलिहान में आग लगी थी। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। शाम को अगलगी की सूचना पर पतसंडा पंचायत की मुखिया संगीता सिंह, समाजसेवी गुरुदत्त प्रसाद, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुमन पांडेय ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
(अभिषेक कुमार झा)
~गिद्धौर
15/04/2017, शनिवार

Responsive Advertisement