सड़क हादसा : एक मरे, दस घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

सड़क हादसा : एक मरे, दस घायल


शुक्रवार की संध्या खैरा-जमुई मुख्य मार्ग पर एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई एवं दस लोग घायल हुए हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।
खैरा पुल ध्वस्त होने की वजह से भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा बैरियर लगाया गया था जो शाम के धुंधलके में नजर नहीं आने की वजह से उस ओर आ रहा यात्री वाहन उसमें जा टकराया।
सभी घायलों को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी शेखपुरा जिला के महसर के रहने वाले हैं एवं देवघर से मुंडन करवा कर लौट रहे थे।
मरने वाले का नाम चरित्तर महतो बताया गया है एवं अन्य सभी घायलों का इलाज जारी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के निहाल वर्मा, संतोष सिंह, गोविन्द सिंह राठौर एवं अन्य सदस्यों ने घायलों से अस्पताल पहुँच कर मुलाकात की।
~गिद्धौर
14/04/2017, शुक्रवार


Post Top Ad -