गिद्धौर PHC में अब तक ठीक हुए 16 संक्रमित, आज एक डिस्चार्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 2 जून 2020

गिद्धौर PHC में अब तक ठीक हुए 16 संक्रमित, आज एक डिस्चार्ज

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

कोरोना महामारी के इस दौर में जब हर कोई खुद को संक्रमण से बचाने के लिए घर में कैद है, तब डॉ. मेडिकल टीम  सच्चे योद्धा के रूप में संक्रमित मरीजों का जीवन बचाने का दिन-रात प्रयास कर रहे हैं।


गिद्धौर पीएचसी से डिस्चार्ज हुए एक कोरोना नेगेटिव मरीज ने उक्त बातें अस्पताल प्रबंधन के प्रति धन्यवाद ज्ञापन में कही । मंगलवार को गिद्धौर पीएचसी के मेडिकल टीम ने एक कोरोना नेगेटिव पेसेंट को डिस्चार्ज किया। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. बिपुल कुमार, लेखापाल अमित कुमार, ईएमटी बिरेन्द्र कुमार, कर्मी रमन कुमार, सहित अन्य कर्मी ने सामूहिक रूप से उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका हौसला भी बढ़ाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम स्वरूप चौधरी ने बताया कि उक्त युवक सितोचक झाझा का है, जिसका जांच रिपोर्ट पेंडिंग था, अब नेगेटिव की पुष्टि होने के बाद इन्हें ससम्मान विदाई दी जा रही है। कोरोना को मात देने में इनके साथ साथ अस्पताल कर्मी भी बधाई के पात्र हैं।  बताते चलें कि इसके पूर्व 4 मरीज व उसके पूर्व 11 मरीज गिद्धौर पीएचसी में कोरोना पर विजय पाकर स्वस्थ्य जीवन जी रहे हैं।

Responsive Advertisement