अनलॉक - 1 : गिद्धौर बाजार की लौट गई रौनक, पटरी पर आ रही है अर्थव्यवस्था - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 2 जून 2020

अनलॉक - 1 : गिद्धौर बाजार की लौट गई रौनक, पटरी पर आ रही है अर्थव्यवस्था

【News Desk | अभिषेक कुमार झा】:-

 कोरोना संक्रमण के कारण लगे पाबंदियों के तकरीबन 70 दिन बाद गिद्धौर बाजार फिर से गुलजार हो उठा है। अनलॉक वन के तहत मिली छूट में बाजार की दुकानें पूर्ववत खुली। गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग खरीददारी करने   पहुंचे। खरीददारी की चहल पहल से शाम तक गिद्धौर बाजार में काफी चहल पहल बनी रही।

बता दें कि लंबे समय से बाजार बंद रहने के कारण जहां गिद्धौर के व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा था, वहीं कुछ के रोजगार पर भी ग्रहण लगा हुआ था। पर अनलॉक 1 से गिद्धौर की बाजारी अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है।
इधर, स्थानीय प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को लेकर लोगों से एहतियात बरतने की अपील भी की जा रही है।

Responsive Advertisement