रतनपुर : कोरोना को लेकर मुखिया ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कहा रहें सतर्क - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 27 मार्च 2020

रतनपुर : कोरोना को लेकर मुखिया ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कहा रहें सतर्क

रतनपुर/ गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

 सरकार के मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में कोरोना वायरस से बचाव व इसके रोकथाम को लेकर ग्राम पंचायत के सभी सदस्य, ग्राम कचहरी सरपंच, पंच के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ताओं के बीच रतनपुर पंचायत के मुखिया राजेश सिंह ने भाग लिया।

उपस्थित लोगों को कोरोना वायरस को लेकर एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर बैठने का अपील करते हुए मुखिया श्री सिंह ने कहा कि देश में कोरोना वायरस जैसी फैली भयानक महामारी से बचना है तो सब को मिलकर इससे बचाव के लिए अपने परिवारों के साथ- साथ आमजनों को भी जागरूक करना होगा। उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की भी बात कही। आगे उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और बाहर से आ रहे लोगों को  नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं  सभी लोग  मिलकर परिवार व समाज के लोगों को बगैर किसी आवश्यक कार्य से घरों से न निकले, हमेशा मास्क लगाये रखने, बाजारों में कोई भी समान खरीदते या किसी भी व्यक्ति से बात करते वक्त कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखने, हाथों को अच्छी तरह से धोनें आदि बातों को लेकर आमजनों को जागरूक व अपील करने की बात कही।
 मौके पर गिद्धौर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक किशुन राय, पीएचसी गिद्धौर के बी सी एम निधि कुमार, किसान सलाहकार धीरेंद्र कुमार राय,  दिलीप कुमार वर्मा, पवन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिंह, सरवन साह,समेत ग्राम पंचायत के सभी सदस्य, ग्राम कचहरी के सरपंच, पंच, के अलावे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

Responsive Advertisement