Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई रस्म कार्यक्रम आयोजित

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

 गिद्धौर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया। इस दौरान रतनपुर पंचायत  के केंद्र संख्या -4 पर आंगनबाड़ी सेविका गीता देवी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें गर्भवती महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सबसे पहले महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया।


 इसके उपरांत गर्भवती महिलाओं के आंचल में चावल, हल्दी, फल इत्यादि पौष्टिक पदार्थ दी गई। इसके अलावे  हरी पत्तेदार सब्जी भी दी गई।  आंगनबाड़ी सेविका द्वारा गर्भावस्था में लेने वाले पोषण तत्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें हरी पत्ती दार सब्जियों में सहजन का पत्ता, धनिया का पत्त्ता, पालक का साग एवं आयरन की गोलियां खाने को बताया । उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार लेने से ना सिर्फ महिलाएं स्वस्थ रहती हैं। बल्कि, पेट में पल रहे बच्चे का भी सर्वांगीण विकास होता है। पौष्टिक आहार के अभाव में महिलाएं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जाती है। आगे उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को   खाने मेंअनाज, दूध, फल, दाले, हरी साग-सब्जी, घी खाने की सलाह दी। साथ ही दिन में कम से कम 10 घंटे की नींद लेने की जानकारी भी दी। इस मौके पर गेंदा देवी, नीलम कुमारी, खुशबू कुमारी, नीतू कुमारी, रूबी देवी सहित अन्य महिला मौजूद थी।