होटल द पाइन में हुई ‘विंटर सिजलर फूड फेस्टिवल' की शुरुआत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 7 जनवरी 2020

होटल द पाइन में हुई ‘विंटर सिजलर फूड फेस्टिवल' की शुरुआत




पटना : इस ठंड भरे मौसम में गर्मागर्म सिजलर मिल जाये तो, किसे पसंद नहीं आएगा। विंटर को और भी स्पेशल बनाने के लिए विंटर सिजलर फूड फेस्टिवल की शुरुआत पाटलिपुत्रा स्थित होटल द पाइन में हुई। सिजलर्स लवर्स के लिए ये फेस्टिवल बहुत ही खास होगा, क्योंकि इसमें वेज और नॉनवेज दोनों ही आइटम शामिल किया गया है। सोमवार से शुरू हुआ यह फूड फेस्टिवल 15 जनवरी तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सिजलर आइटम पर स्पेशल ऑफर के तहत पच्चीस प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए होटल द पाइन के जेनरल मैनेजर केशव झा ने बताया कि होटल द पाइन के खास स्पेशल सिजलर फूड फेस्टिवल के दौरान यहां के वेल ट्रेंड शेफ परोसेंगे। इसके साथ हीं वर्ल्ड बेस्ट कुजीन लोगों के जायके के मजे को और भी दुगुना कर देगा। इस फेस्टिवल में चाइनीज, तंदूर, कंटिनेंटल और इंडियन सिजलर के अलावा विभिन्न तरह के सिजलर्स  में वेज मशरुम, वेज सिक कबाब, दही के कबाब और नॉन-वेज में चिकेन सिक कबाब, टंगरी कबाब जैसे सिजलर्स परोसे जाएंगे। वहीं होटल के सीनियर एडमिन मैनेजर चंदन मिश्रा ने बताया कि यहां स्वाद के शौकिन मेहमानों के लिए विंटर डिस्काउंट के तहत अच्छा डिश और अच्छा सर्विस का खास ध्यान रखा जाएगा।
इस मौके पर आपरेशन मैनेजर राजू झा और फूड एंड वेबरेज मैनेजर सुव्रतो ने बताया कि चेन्नई के शेफ रिकेश और महेश एक अलग स्वाद में खाना परोसेंगे। 150- 500 तक के रेंज में वेज और नॉन- वेज के 40-50 आइटम के सिजलर्स का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ हीं डेजर्ट में होटल पाइन का स्पेशल ब्राउनी विद आइसक्रीम का लुफ्त उठा सकते हैं। यह फेस्टिवल शाम 6 बजे से रात 10.30 बजे तक चलेगा।

Responsive Advertisement