अलीगंज के निजी विद्यालयों में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 13 जनवरी 2020

अलीगंज के निजी विद्यालयों में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

अलीगंज (चन्द्रशेखर आज़ाद) :-
अलीगंज प्रखंड के नमन विद्या पब्लिक स्कूल अलीगंज में डायरेक्टर वेद प्रकाश की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद की जंयती मनायी गयी। सर्वप्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।


 वेद प्रकाश ने कहा कि स्वामी जी ने अपने शिक्षाओं से दुनिया भर में लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया।उन्होंने ने कहा कि उनका जन्म दिन युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। वहीं प्रखंड के आनंद विद्या निकेतन में प्रो. आनंद लाल पाठक की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद का जंयती मनायी गयी। सर्वप्रथम लोगों उनके चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया।और उनके द्वारा बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। प्रो. आनंद लाल पाठक ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विद्वता से पुरे देश को शिक्षा के लिए प्रेरित किया,और गौरान्वित भी किया,और समाज में लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज लोगों को उनके बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शून्य शब्द पर अमेरिका में एक सम्मेलन के दौरान स्वामी विवेकानंद जी को बोलने का अवसर दिया गया ताकि वे कुछ नही बोल सके। लेकिन वे अपने विद्वता से उस शब्द पर सात दिनों तक बोलते रहे। इसके बारे में उन्होंने ने कहा कि शिक्षा के बल पर सभी लोगों को पराजित किया जा सकता है, उनके भाषण से सभी लोगों को दंग हो जाना पड़ा। मौके पर विधालय प्रधान पुजा कुमारी,कोमल कुमारी, अर्पिता राज,परमानंद कुमार,एम पी सर के अलावे छात्र/छात्राए व बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे

Responsive Advertisement