सिकंदरा विस के मिर्जागंज में LJP ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 12 January 2020

सिकंदरा विस के मिर्जागंज में LJP ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

सिकंदरा विधानसभा 240 प्रखंड अलीगंज में दलित सेना प्रदेश महासचिव सुभाष पासवान जी के दिशा निर्देश पर प्रखंड मीडिया प्रभारी मो. परवेज मुशर्रफ के नेतृत्व में  मिर्जागंज में  सदस्यता अभियान की   शुरुआत की गई।


लोगों ने लोजपा के प्रति आस्था और निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करते हुए संकल्प लिया कि पार्टी के साथ सदैव समर्पण भावना रखेंगे।
 मीडिया प्रभारी ने  राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई लोकसभा के लोकप्रिय एवं यशस्वी सांसद माननीय चिराग पासवान जी के द्वारा किए गए बृहद विकास कार्यों को आम जनमानस में विस्तारित किया गया।


बताया गया कि आगामी 14 अप्रैल को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लोजपा के विशाल रैली आहूत की गई है, जिसमें अधिक संख्या में पटना पहुंचकर विशाल रैली को सफल बनाने की अपील की गई।

Post Top Ad