सोनो पुलिस ने कुंए से किया 3 शव बरामद, घरेलू विवाद में उलझा मामला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

सोनो पुलिस ने कुंए से किया 3 शव बरामद, घरेलू विवाद में उलझा मामला



सोनो (जमुई) :-

 शुक्रवार को सोनो थाने क्षेत्र के बिठरा गांव में कुएं से एक महिला सहित दो बच्चे की लाश सोनो पुलिस ने बरामद की। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लाश की शिनाख्त हो गयी है। लाश की शिनाख्त पिंकी देवी के रूप में हुई और दोनों बच्चे भी उसी के हैं। दोनों बच्चों में एक पाँच साल की लड़की व तीन साल का लड़का है।

 मृतक पिंकी देवी पंकज यादव की पत्नी है। मृतक पिंकी देवी की मायके बाँका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र में है। मृतक के पिता ने तीन दिन से खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला और घर चले गए। इधर मृतक के चाचा पुनः बिठरा गांव पहुंचे और खोजबीन कर रहे थे और थानाध्यक्ष राजेश कुमार को जानकारी दी। मृतक की लाश उसके घर से 100 मीटर की दूरी पर सिंचाई के लिए सार्वजानिक कुआं से प्राप्त हुआ। मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक के पति व सास हमेशा दहेज के पड़ताना करते रहते थे और मारपीट किया करते थे। मृतक पिंकी देवी की चाचा ने सोनो थाने में आवेदन दिया है कि मृतक पिंकी देवी को पति और सास ने मारकर कुआं में फेंक दिया था।


मृतक की लाश की अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेज दी गई है। मृतक की सास और पति फिलहाल फरार हो गए। पुलिस बताते हैं कि आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र हो जाएगी।

Input - (मदन शर्मा)

Responsive Advertisement