गिद्धौर : निर्माणाधीन मकान से समरसेबल पंप की चोरी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

गिद्धौर : निर्माणाधीन मकान से समरसेबल पंप की चोरी

गिद्धौर : दिनोंदिन बढ़ रहे आपराधिक मामलों के क्रम में एक नया मामला गिद्धौर का है। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पतसंडा पंचायत में बम कोठी के निकट एक निर्माणाधीन मकान से समरसेबल पंप की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।

बताया गया कि कुड़ीला गांव निवासी उपेंद्र यादव पतसंडा के बम कोठी के समीप अपना नया मकान बनवा रहे हैं। इसी निर्माणाधीन मकान से गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक समरसेबल पंप, पाइप, तार आदि की चोरी कर ली।

पीड़ित उपेंद्र यादव ने चोरी के इस मामले को लेकर गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। बता दें कि बम कोठी की दूरी गिद्धौर थाना से महज़ चंद कदमों की है।

Responsive Advertisement