भागलपुर में शख्स की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने घर के सामने मारी गोली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 4 नवंबर 2019

भागलपुर में शख्स की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने घर के सामने मारी गोली

भागलपुर : अपराधियों ने भागलपुर में घर से सामने एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी और इसके बाद फरार हो गए. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि उर्दू बाजार निवासी चिरंजीवी उर्फ धुरी यादव की अपराधियों ने घर के सामने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना भागलपुर के तातारपुर थाना इलाके के उर्दूबाजार की है. अपराधियों ने सोमवार को शाम के वक्त इस घटना को अंजाम दिया है. चिरंजीवी उर्फ धुरी यादव काली महारानी महानगर केंद्रीय महासमिति के महामंत्री थे. घटना के बाद पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
~ Input

Responsive Advertisement