गिद्धौर : पारिवारिक विवाद में तीन कट्ठा फसल नष्ट, मामला दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 4 नवंबर 2019

गिद्धौर : पारिवारिक विवाद में तीन कट्ठा फसल नष्ट, मामला दर्ज

गिद्धौर [धनंजय कुमार आमोद] :
थाना क्षेत्र के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत अंतर्गत ढोलकटवा गांव में हुए पारिवारिक विवाद का दंश मसूर और सरसों के फसल को झेलना पड़ा।

जानकारी अनुसार ढोलकटवा गांव निवासी केशो यादव के खेत में मसूर और सरसों की फसल लगी हुई थी। पारिवारिक विवाद में इनके खेत को जबरन जोत कर फसल नष्ट कर दी गयी। केशो यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि गाँव के शम्भू यादव, अकलू यादव, लालदेव यादव एवं परवेश यादव नामक व्यक्ति ने दबंगई दिखाकर उनकी खेत को जबरन जोता और लगाई हुई फसल नष्ट कर दी। रोके जाने पर गाली-गलौच और मारपीट करने लगा। साथ ही धमकी भी दी और कहा कि जहां भी जाना है जाओ, मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते।

पीड़ित केशो यादव ने बताया कि इसके पूर्व भी उक्त नामित लोगों द्वारा इनके जमीन पर जबरन धौंस दिखाया गया था जिससे तंग आकर केशो यादव ने टाईटेल से जजमेन्ट लेकर कोर्ट से अपील दायर की। जिसका फैसला भी केशो यादव के पक्ष में आया तथा उक्त लोग दोषी पाए गए।

तकरीबन तीन कट्ठा खेत की फसल नष्ट होने से पीड़ित केशो यादव ने गिद्धौर थानाध्यक्ष के नाम एक आवेदन गिद्धौर थाना में देकर मामले की जांच करते हुए दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Post Top Ad -