बिहार में आंशिक बादल छाए, तापमान लुढ़कने के आसार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 4 नवंबर 2019

बिहार में आंशिक बादल छाए, तापमान लुढ़कने के आसार

पटना : बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों के आसमान पर सोमवार को हल्के बादल छाए हुए हैं तथा मौसम सुहावना बना हुआ है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, अगले 24 घंटे के दौरान कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद मौसम साफ होगा तथा उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से मौसम के साफ होने की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 18.2 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Post Top Ad -