Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर के 22 विद्यालयों में आज से शुरू होगी स्मार्ट क्लास, देखिये सूची

News Desk | अभिषेक कुमार झा】:-

स्कूलों में बच्चे बोर न हों, तेजी से सीखें और आधुनिक तकनीक से रू-ब-रू हो सकें, इसके लिए निजी स्कूलों के तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी 'स्मार्ट' क्लास लगाने की तैयारी पूरी की जा चुकी है।
सोमवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में स्मार्ट क्लासेज को लेकर बैठक का आयोजन जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों एवं सीआरसी को नसीहत देते हुए कहा कि जिस उद्देश्य के साथ जमुई जिले के 31 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज की शुरुआत मंगलवार से की जानी है, उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संसाधनों का समुचित सदुपयोग आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि संसाधनों का समुचित लाभ छात्र-छात्राओं को मिले। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लासेज की मॉनीटरिंग सीआरसी द्वारा की जानी है। विशेष केंद्रीय सहायता राशि से शिक्षकों की कमी दूर करने की नियत से स्मार्ट क्लासेज को लेकर संसाधन उपलब्ध कराया गया है।

इसके पहले उन्नयन जमुई की टीम के टेक्निकल अधिकारी रिचा चौधरी, अभिमन्यु श्रीवास्तव एवं निशांत सिघानिया ने प्रधानाध्यापकों को स्मार्ट क्लासेज की तकनीकी जानकारी से अवगत कराया।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु, बिहार शिक्षा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी साकेत सुमन, डीपीओ अजफर शमसी, आकांक्षी जिला फैलो मोहम्मद समीर, मीनाक्षी बसनल सहित अन्य अधिकारी एवं सभी प्रधानाध्यापकों के अलावा संबंधित सीआरसी मौजूद थे।
शुरुआत होने वाले स्मार्ट क्लास में सबसे अधिक विद्यालय की संख्या गिद्धौर प्रखंड से है। गिद्धौऱ प्रखंड के कुल 22 विद्यालयों के बच्चे स्मार्ट एजुकेशन से अवगत हो सकेंगे। इसकी सूची इस प्रकार है :-

1). +2 MCV गिद्धौर
2).  +2 अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर
3). मध्य विद्यालय धोबघट, गिद्धौर
4). उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरिया, गिद्धौर
5). उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसंडा, गिद्धौर
6). उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुली, गिद्धौर
7). उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुली,अ.ज.
8). कन्या मध्य विद्यालय गिद्धौर,
9). उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैराकादो, गिद्धौर
10). मध्य विद्यालय सोहजाना, गिद्धौर
11). उ म वि निचली सेवा, गिद्धौर
12). उत्क्रमित मध्य वि. पांडेटीका, गिद्धौर
13). उ म वि धनियाटीका उर्दू गिद्धौर,
14). उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंधौरा, गिद्धौर,
15). उत्क्रमित मध्य विद्यालय थारघटिया,
16). उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुंधुर ,
17). उत्क्रमित मध्य विद्यालय नया गांव, गिद्धौर
18). उत्क्रमित उच्च विद्यालय सेवा, गिद्धौर
19). उत्क्रमित उच्च विद्यालय मौरा, गिद्धौर
20) . उ म वि खड़हुआ, गिद्धौर
21). उ उ वि. केवाल, गिद्धौऱ
22). उ. म. विद्यालय रतनपुर, गिद्धौऱ

उक्त विद्यालय के आलावे जमुई, बरहट, लक्ष्मीपुर, सोनो, चकाई व झाझा प्रखंड से निम्न विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास की शुरुआत की जाएगी।

1). प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई बाजार
2). प्लस टू एस वाई एम उच्च विद्यालय बरहट
3). प्लस टू उच्च विद्यालय बंगरडीह, लक्ष्मीपुर
4). प्लस टू उच्च विद्यालय जिनहरा, लक्ष्मीपुर
5). प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय झाझा
6). प्लस टू उच्च विद्यालय सोनो
7). प्लस टू डीडीबी उ. वि. कोराने, चकाई
8). प्लस टू टीडीबी उ. वि. बिचकोड़वा,चकाई
9). प्लस टू जेएसपी उ. वि. लछुआड़,सिकंदरा

हालांकि शिक्षा विभाग ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने की कवायद पूरी कर ली है।  जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार बताते हैं कि स्मार्ट क्लासेज से शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहे विद्यालयों में उसकी भरपाई हो पायेंगी साथ ही छात्र-छात्राओं का समय व्यर्थ होने का सिलसिला भी थम जाएगा।