अलीगंज पहुंचे सांसद चिराग, मृतक के घर जाकर परिजनों को दी सांत्वना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 6 मई 2019

अलीगंज पहुंचे सांसद चिराग, मृतक के घर जाकर परिजनों को दी सांत्वना

अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह】:-

प्रखंड के अलीगंज बाजार निवासी सह शौण्डिक समाज के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद का दो दिन पहले अचानक निधन हो गया था। वे लगभग 70 वर्ष के थे। रविवार की देर रात लगभग 9 बजे जमुई के निवर्तमान सांसद सह लोजपा संसदीय बोर्ड अध्यक्ष  चिराग पासवान ने उनके चित्र पर फुल माला चढ़ाया।
 सांसद ने कहा कि वे काफी सामाजिक व ईमानदार सिपाही थे। वे सैदव समाज के विकास के लिए संघर्षरत रहे। हम लोगों ने अपने बीच से एक अभिभावक को खो दिया है। उन्होंने शोकाकुल  परिजनों को इस दुख की घड़ी में साथ होने की बात कही।

मौके पर लोजपा जिला अध्यक्ष सुभाष पासवान,वाई पी सुमन,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान के अलावे दर्जनों लोजपा कार्यकर्ता  मौजूद थे।
वहीं युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रभु दयाल सिंह ने भी शौण्डिक समाज के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वे जीवन भर समाज सेवा से जुड़े रहे और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर सहयोग करते थे।

उनके निधन से समाज में एक अभिभावक की कमी सदैव खलते रहेगी।

Post Top Ad -